{"_id":"5b142b564f1c1b684d8b486d","slug":"81528048470-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदादादपुर में दो पक्षो में पथराव, एचसीपी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुदादादपुर में दो पक्षो में पथराव, एचसीपी घायल
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुदादादपुर में दो पक्षो में पथराव, एचसीपी घायल
जसराना/फिरोजाबाद। गांव खुदादादपुर में दो पक्षों में जमकर पथराव होने से भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एचसीपी के पैर में पत्थर लगने से वो घायल हो गया। पुलिस लिस ने सख्ती दिखाकर दो लोगों को पकड़ कर शांतिभंग में कार्रवाई की है।
मनरेगा में मेटगीरी का कार्य करने वाले गांव खुदादादपुर निवासी वीरेंद सिंह ने थाने में देवराज के पुत्र विशेष, अनिल एवं पंकज के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि मनरेगा में काम करते वक्त उक्त लोगों ने आकर मारपीट की। वीरेंद्र ने कहा रिपोर्ट दर्ज कराने से गुस्साए आरोपियों ने बीती रात गांव में पथराव कर दिया। इसके चलते गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर एचसीपी वृंदावन सिंह के साथ थाना जसराना का फोर्स पहुंचा। पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा।
पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की अपील करते हुए पकड़ने का प्रयास किया तो एक पत्थर एचसीपी के पैर में लगने से वो घायल हो गया। पुलिस के पत्थर लगने से घायल होने पर हंगामा कर रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे देवराज एवं उसके पुत्र अनिल को पकड़ कर शंतिभंग में निरुद्ध कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ऊदल सिंह ने कहा कि दो पक्षों में पथराव में एचसीपी के पत्थर लगा है। कार्रवाई हो रही है।