{"_id":"5b1007e44f1c1ba96e8b590f","slug":"81527777252-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से परिक्रमार्थी और किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से परिक्रमार्थी और किसान की मौत
Updated Thu, 31 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील/सौंख (मथुरा)। भीषण गर्मी में ब्रज 84 कोस की परिक्रमा कर रहे मध्य प्रदेश के एक परिक्रमार्थी और मगोर्रा क्षेत्र में एक किसान की गुरुवार को मौत हो गई। परिक्रमार्थी के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान गोविंद प्रसाद सोनकिया पुत्र ईश्वरी प्रसाद निवासी कलरा टीकमगढ़ थाना अलीरा पलेरा मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।
गोविंद ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करते समय मंगलवार सुबह 10 बजे नौहझील थाना क्षेत्र के गांव मानागढ़ी पहुंचे थे। जहां तेज गर्मी के कारण वह अचानक सड़क पर गिर गए। आसपास के लोग एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गए।
यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थैले में मिले फोटो पहचान पत्र और अन्य सामान से उनकी पहचान हो सकी। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि परिक्रमार्थी की मौत तेज धूप और गर्मी से हुई है। मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। मृतक के परिजन भी सूचना के बाद पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
इधर, थाना मगोर्रा के नगला जंगली निवासी जगवीर सिंह (40) पुत्र मोतीराम सोमवार सुबह सात बजे अपने खेत पर कार्य करने गए थे। खेत की नालियों की घास साफ करते वक्त गर्मी के चलते उन्हें चक्कर आ गए। खेत की मेड़ पर गिरे किसान को परिजन अस्पताल ले गए। हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने जगवीर को जयपुर के लिए रेफर कर दिया। जयपुर ले जाते समय उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।