फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   एनजीटी तक पहुंचा यमुना का गंदा पानी

एनजीटी तक पहुंचा यमुना का गंदा पानी

Mon, 21 May 2018 08:18 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 08:18 PM IST
विज्ञापन
एनजीटी तक पहुंचा यमुना का गंदा पानी
एनजीटी - फोटो : डैमो
मथुरा। अफसर तय नहीं कर पा रहे हैं कि मथुरा शहरी क्षेत्र में उत्सर्जित की मात्रा क्या है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों की नजर में मथुरा में उत्सर्जित जल की मात्रा 85 एमएलडी है तो सिटी मजिस्ट्रेट ने इसे 60-70 एमएलडी बताया था। डीएम इसे अब 48.6 एमएलडी दर्शा रहे हैं। नगर निगम के पूर्व ईओ ने यह मात्रा 90 एमएलडी बताई थी। इससे प्रदूषित जल को नियंत्रित करने की योजना पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में हुई यमुना के मामले की सुनवाई के तहत याची सिटीजन वेलफेयर सोसायटी ने प्राधिकरण के सामने यह सभी तथ्य पेश किए। सोसाइटी के संयोजक उमेश भारद्वाज ने एनजीटी में कहा है कि मथुरा के नालों का पानी ड्रेन की तरह से यमुना में जा रहा है। जबकि संबंधित विभागों के पास पानी के मापन का कोई प्रबंध नहीं है। पानी की मात्रा को लेकर ही विरोधाभास है।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान उन्होंने मथुरा में यमुना की स्थिति बेहद खराब बताते हुए फोटो भी प्रस्तुत किए हैं। इसके अलावा यमुना का जल भी एनजीटी के समक्ष प्रस्तुत किया है। उधर, कुछ दिन पूर्व जिले के अधिकारियों ने मामले में अपना पक्ष पेश किया था। उसी के जवाब में सोसायटी ने अपने तथ्य पेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा है कि शहरी क्षेत्र को सीवेज योजना के तहत चार जोन में बांटा था, जिसमें से सिर्फ ट्रांस यमुना में सीवर लाइन डाली गई है। इसमें भी सिर्फ पांच प्रतिशत ही लाइन चालू हो सकी है। पूरा पानी यमुना में जा रहा है। इसमें रसायन युक्त पानी भी शामिल है। यह भी कहा गया है कि 430 करोड़ की डीपीआर में बनने वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में यह स्पष्ट नहीं है कि यह सीवर को शोधित करेगा या फिर रसायन युक्त जल का भी ट्रीटमेंट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed