फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आंधी और बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर

आंधी और बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर

Thu, 03 May 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आंधी और बारिश ने तोड़ी किसानों की  कमर
मैनपुरी। आंधी और पानी से जिले में जमकर नुकसान हुआ। सबसे ज्यादा नुकसान किसानों को उठाना पड़ा है। तेज हवाओं के कारण खेतों में रखा भूसा उड़ गया। वहीं बारिश के कारण गेहूं की फसल भीग गई। जिले भर में चालीस से अधिक विद्युत पोल टूटने से बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं 30 से 40 पेड़ भी टूट गए। जिले में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन


बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश से खेतों में रखा भूसा उड़ गया। तेज हवाओं के कारण खेतों में रखे गेहूं के बोझा से दाना भी झड़ गया। इसके साथ ही बारिश के कारण गेहूं की फसल भीग गई। भूसा उडने से किसानों के सामने पशुओं के चारे का संकट गहराने लगा है। आंधी के कारण शहर में आगरा रोड पर जीआईसी के पास पेड़ टूटकर गिर गया। वहीं भोगांव के छोटा बाजार में सरस्वती शिशु मंदिर और मुकेश के मकान के बीच सड़क पर पेड़ टूटकर गिर गया। जिले में करीब 30 से 40 छोटे-बड़े पेड़ आंधी में टूट गए।
विज्ञापन


मैनपुरी। बुधवार की रात आई आंधी से जनपद की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से प्रभावित हो गई है। जनपद में 40 बिजली के पोल टूट गए हैं, तो कई जगह पोल से तार उतर जाने के कारण आपूर्ति बाधित हुई है। जनपद के 200 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से बाधित चल रही है। कई जगह बिजली की लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गए हैं, जिससे पोल टूटे हैं। कई जगह तेज हवाओं के बीच झूलते तार टूट गए हैं। बेवर, दन्नाहार और कुचेला क्षेत्र में तीन ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी और बरसात के कारण बिजली विभाग को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। 24 घंटे तक जहां 100 गांव की आपूर्ति शुरू कर दी गई है । वहीं 24 घंटे बाद भी 200 गांव की आपूर्ति बाधित चल रही है। अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा का कहना है कि कर्मचारी बिजली व्यवस्था को सही करने में जुटे हुए हैं। जहां हल्की दिक्कतें थीं वहां तो आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। जहां पोल गिरे थे या पेड़ लाइन पर गिरे हुए हैं वहां के लिए अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शीघ्र आपूर्ति सुचारु कराएं। उम्मीद है कि शुक्रवार तक सभी क्षेत्रों की आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed