{"_id":"5aeb084b4f1c1b042e8b6ba3","slug":"81525352523-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में घूमे प्रभारी मंत्री, योजनाओं की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में घूमे प्रभारी मंत्री, योजनाओं की ली जानकारी
Updated Thu, 03 May 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रभारी मंत्री ने जिले के गांव हुसैनपुर में रात्रि प्रवास किया। इस दौरान जिले के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। रात्रि प्रवास के दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। वहीं पांच मई तक अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। गुरुवार सुबह प्रभारी मंत्री गिरीश यादव ने अधिकारियों के साथ गलियों में घूम कर गांव का निरीक्षण किया।
उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सरकारी योजनाओं के लाभ मिलने के बारे में पूछताछ की। कुछ ग्रामीणों ने लाभ मिलना बताया तो कुछ लाभ से वंचित भी मिले। गांव की गलियों में कीचड़, सफाई नहीं होने और पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनाने पर बीडीओ को नाली निर्माण कराने का निर्देश दिया। तालाब को कब्जामुक्त कराने का निर्देश एसडीएम भोगांव को दिया। उन्होंने कहा कि राज्यनिधि से तालाब की खोदाई कराएं।
पात्र लाभार्थियों को शौचालय, प्रधानमंत्री आवास और पेंशन लाभ दिलाने का निर्देश दिए। सभी विभागों के अधिकारियों को पांच मई तक गांव में कैंप लगाकर योजनाओं का लाभ देने का आदेश दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, सीडीओ वीके गुप्ता, एसपी अजय शंकर राय, भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, छविराम सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष अशोक चौहान, प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह ठेकेदार रहे।