{"_id":"5acf53384f1c1b5e3e8b4c1b","slug":"81523536696-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर है भाजपा: हरनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतांत्रिक मूल्यों की पक्षधर है भाजपा: हरनाथ
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लोकतांत्रिक मूल्यों में भाजपा का विश्वास है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाए रखने की भाजपा शुरू से पक्षधर रही है। विरोधी दलों के सांसदों की कार्यशैली के विरोध और उनकी बुद्धि शुद्धि के लिए भाजपा ने लोकतांत्रिक तरीके से उपवास किया है। यह बातें राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने कहीं।
भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट के तिकोनिया पार्क में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर उपवास किया। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि बजट सत्र में कांग्रेस तथा उसके सहयोगी दलों ने संसद का कामकाज ठप किया। केंद्र सरकार का सत्र के दौरान करोड़ों रुपया बेकार चला गया। भगवान उन सांसदों को सद्बुद्धि दे, जिन्होंने संसद नहीं चलने दी। विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों को मिल रहा है। विरोधी दल भाजपा की लोकप्रियता से घबराकर अब संसद तक नहीं चलने देते हैं।
जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने गरीब, मजदूर, बेरोजगार, महिलाओं के उत्थान के लिए काम किया है। केंद्र और प्रदेश सरकार एक मिशन के तहत काम कर रही है। समाज के अंतिम छोर के आदमी के चेहरे पर मुस्कान लाना पार्टी और सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवओंकार नाथ पचौरी, पूर्व विधायक अशोक चौहान, नरेंद्र राठौर, शिवदत्त भदौरिया, अरविंद तोमर, मंजूषा चौहान, प्रभात चतुर्वेदी, आलोक अग्निहोत्री, राहुल राठौर, प्रेमसिंह शाक्य, प्रदीप चौहान, अनुराग पांडेय, राहुल चतुर्वेदी, कलक्टर सिंह राजपूत मौजूद रहे। संचालन प्रदीप सिंह चौहान ने किया।