{"_id":"5a7f05d24f1c1b462c8b72fc","slug":"81518274002-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही को ट्रक में डालकर भागते गोकश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही को ट्रक में डालकर भागते गोकश दबोचे
Updated Sat, 10 Feb 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रक में भरे गोवंश पकड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा (मथुरा)।
चौमुंहा के पास हाईवे पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 50 बैलों से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। एक सिपाही ट्रक के केबिन में चढ़ा तभी उसमें छुपकर बैठे तस्करों ने उसे दबोच लिया और ट्रक दौड़ा दिया। गनीमत रही कि कुछ आगे ही पुलिया के कारण गति धीमी होने पर लोगों ने ट्रक को घेर लिया और सिपाही को मुक्त कराया। तीन गोकश भी दबोच लिए। गुस्साए ग्रामीणों ने आधे घंटे तक हाईवे जाम रखा।
बताए अनुसार शनिवार को सूचना पर यूपी 100 पुलिस ने चौमुंहा के पास हाईवे पर दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा गोवंश से भरा ट्रक (एचआर 55 ई 3549) पकड़ा। चालक ट्रक से कूद कर भाग गया। ट्रक में गोवंश के ऊपर भूसे की बोरियां भर रखी थीं। पुलिसकर्मी सुनील कुमार चौकी ले जाने के लिए ट्रक में चढ़ तभी उसमें छुपे बैठे गोतस्करों ने सिपाही को पकड़ लिया और पीटने लगे। ट्रक लेकर भाग खड़े हुए। आगे पुलिया के कारण ट्रक धीमा हुआ तो ग्रामीणों ने गोसेवक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में ट्रक को पकड़ लिया। सिपाही को मुक्त कराया और तीन गोतस्करों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में साबिर अहमद, निकासा कोसीकलां, विलाल कुरैशी साटा वाडिया, यूनुस गढ़सान नसीरपुर फिरोजाबाद शामिल हैं। ट्रक में भरे गोवंश को देख लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए हाईवे जाम कर दिया। आधे घंटे जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने समझाबुझाकर जाम खुलवाया। गोवंश को राधामोहन जी गोशाला में पहुंचा दिया गया। सूचना पर एसडीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी सिटी श्रवण कुमार पहुंच गए। एसडीएम ने कहा कि सभी आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ा जा चुका है गोवंश
चौमुंहा। ब्रज में गोकशों के हौसले बुलंद हैं। हरियाणा के मेवात और आसपास के इलाकों से गोकश आए दिन गांवों से गायों को उठा कर ले जाते हैं। 22 जून 2016 को भी चौमुंहा अड्डे पर ट्रक को पकड़ा गया था, जिसमें 40 से अधिक गायें बरामद हुई थीं।