फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   कृमि दिवस: आज नौ लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा

कृमि दिवस: आज नौ लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा

Fri, 09 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कृमि दिवस: आज नौ लाख लोगों को खिलाई जाएगी दवा
Pills - फोटो : GettyImages
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय कृमि दिवस पर शनिवार को जिले के नौ लाख से ज्यादा बच्चों व युवाओं को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। सीएमओ शिव कुमार दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस पर जिले के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त अन्य बच्चों एवं युवाओं को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। स्वस्थ्य विभाग ने नौ लाख 50 हजार 806 लोगों को कृमि नाशक दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा शर्मा जिला मुख्यालय स्थित परिषदीय स्कूल में अभियान की शुरूआत करेंगी। सीएमओ के मुताबिक अभियान को सफल बनाने के लिए आशा एवं आंगनबाडी कार्यकत्रियों के अतिरिक्त शिक्षण संस्थाओं का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान में शामिल कार्यकर्ताओं एवं स्कूल प्रबंधन को प्रभारी चिकित्साधिकारी व कार्यक्रम अधिकारियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं गए हैं। ताकि जरूरत पर चिकित्साधिकारियों से परामर्श लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्टी अथवा पेट दर्द से घबराएं नहीं

सीएमओ डॉ शिवकुमार दीक्षित के अनुसार जिन बच्चों अथवा युवाओं को तीव्र संक्रमण होता है। एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाने के बाद तीव्र संक्रमण वाले मरीजों के पेट में दर्द अथवा उल्टी की शिकायत हो सकमी है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ देर में पेट दर्द व उल्टी की शिकायत बंद हो जाती है।


हीमोफीलिया के मरीज पंजीकरण कराएं

सीएमओ ने बताया कि ऐसे मरीज जो हीमोफीलिया रोग (निरंतर खून बहना)से ग्रसित हैं। उन्हें निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित मरीज उनके कार्यालय में पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed