{"_id":"5a5a41774f1c1b62428b4a26","slug":"81515864439-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल मैदान से गायब छात्र शिकोहाबाद में हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल मैदान से गायब छात्र शिकोहाबाद में हुआ बरामद
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा में क्रिकेट मैच देखने गए छात्र को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शिकोहाबाद से बरामद कर लिया है। छात्र को रेलवे पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
रठेरा निवासी जश्वीर सिंह उर्फ वटारे का 14 वर्षीय पुत्र बीटू यादव गांव के ही विनीता मेमोरियल विद्यालय में 10वीं का छात्र है। शुक्रवार को वह रेलवे मैदान टिंडौली पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता को देखने के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम को छह बजे जब मैच देखने के बाद सारे लोग गांव पहुंच गए बीटू नहीं पहुंचा। तो परिजनों को चिंता हुई। उसके मित्रों से जानकारी जुटाई गई।
शाम आठ बजे गांव में शिव मंदिर से बालक के लापता होने की घोषणा की गई तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। रात में ही खेल मैदान के दो किमी दूरी तक छात्र की तलाश की गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में भी छात्र को तलाशा गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। लेकिन छात्र का कोई पता नहीं चला। शनिवार को सुबह से ही ग्रामीण फिर से छात्र की खोज में जुट गए।
विज्ञापन
शाम करीब चार बजे आरपीएफ शिकोहाबाद से बीटू के शिकोहाबाद में होने जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी परिजन शिकोहाबाद पहुंचे। यहां आरपीएफ ने बच्चे को परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल छात्र गांव रठेरा अपने घर पर पहुंच गया है। छात्र शिकोहाबाद कैसे पहुंचा यह कुछ नहीं बता पा रहा है। फिलहाल छात्र के मिलने के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।