{"_id":"5a58f9534f1c1be8408b471b","slug":"81515780435-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर शिक्षिका से लाखों की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर शिक्षिका से लाखों की लूट
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औंछा। घिरोर-कुरावली मार्ग वन विभाग के समीप शिक्षिका से पल्सर सवार लुटेरों ने लाखों के जेवर-नकदी लूट की वारदात को अंजाम दिया।
ज्योंति खुड़िया निवासी योगेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय मधन खेरिया में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं। करीब 3:30 बजे शिक्षिका पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी। बाइक जब घिरोर कुरावली मार्ग पर वन विभाग के समीप पहुंची तभी पीछे से बिना नंबर की बाइक से आए दो लुटेरों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। लुटेरों ने शिक्षिका की कनपटी पर तमंचा लगाकर सोने की अंगूठी, सोने की जंजीर और हजारों की नकदी लूट ली।
शिक्षिका के पिता की जेब में रखी नकदी भी लूटने के बाद कुरावली की ओर भाग निकले। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लुटेरों की काफी देर तक तलाश करती रही मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। शिक्षिका ने तहरीर दी।
चौकी पुलिस खेल रही थी ताश
पड़रिया चौराहा पर बनी चौकी पुलिस ताश खेलने में व्यस्त थी। वहीं दूसरी ओर शिक्षिका के साथ बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। चौकी के बाहर ही एक तख्त पर कुछ पुलिसकर्मी कुछ लोगों के साथ पत्ते खेलते नजर आए। लूट की जानकारी होने के बाद भी मानों उन्हें कोई फर्क नहीं था।