फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   आत्मदाह की धमकी से फूले प्रशासन के हाथ-पांव

आत्मदाह की धमकी से फूले प्रशासन के हाथ-पांव

Fri, 05 Jan 2018 11:30 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
आत्मदाह की धमकी से फूले प्रशासन के हाथ-पांव
कलक्ट्रेट पर तैना पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी/भोगांव। आलीपुरखेड़ा के एक व्यक्ति ने सरकारी आवास न मिलने से आहत होकर कलक्ट्रेट में आत्मदाह की धमकी दी इस पर प्रशासन के होश उड़ा दिए। मुख्यमंत्री को भेजे गए प्रार्थना-पत्र को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में छुट्टी के बाद भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उधर एसडीएम भोगांव ने धमकी देने वाले सुल्तान को बताया कि उसके आवास की प्रक्रिया चल रही है। उसे आवास मिलेगा। पुलिस सुरक्षा में उसे घर भेजा गया।
विज्ञापन


थाना भोगांव क्षेत्र के आलीपुरखेड़ा निवासी सुल्तान आलम की पुत्री नाजिमा जो दिव्यांग है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसने भी आवेदन किया था, लेकिन किसी ने उसे बताया कि उसका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। सुल्तान के मुताबिक गांव निवासी एक व्यक्ति आवास दिलाने के नाम पर दलाली करता है। वहीं उसे न पेंशन की सुविधा मिल रही है, न आवास और ई-रिक्शा की। जब उसने दलाली की शिकायत की तो आरोपी घर पर चढ़कर आ गए। सभी तरफ से परेशान होने के बाद उसने मुख्यमंत्री को संबोधित एक प्रार्थना-पत्र भेजा। इसमें कहा कि अगर उसे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार प्रधानपति होगा। सुल्तान ने कलक्ट्रेट में पांच जनवरी को आत्मदाह किए जाने की धमकी दी थी। धमकी के बाद प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed