{"_id":"5a4926a14f1c1b35338b5bdb","slug":"81514743457-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय और सांड़ टकराने से ट्रेनें हुई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय और सांड़ टकराने से ट्रेनें हुई प्रभावित
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। शनिवार शाम अलग-अलग ट्रेनों से नीलगायों के टकराने के चलते ट्रेनें प्रभावित रहीं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ गया।
पहली घटना शाम 6.30 बजे हुई जब नई दिल्ली से रांची जा रही 12826 झारखंड संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस महरावल और कलुवा रेलवे स्टेशनों के मध्य पहुंची तभी ट्रेन के सामने नीलगाय आ गई। उसके चिथड़े उड़ गए। चालक ने ट्रेन को रोकते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को घटना की जानकारी दी। लगभग 15 मिनट बाद इंजन को पुन: चालू कर ट्रेन को आगे बढ़ाया जा सका।
वहीं दूसरी घटना शाम 7.15 बजे करीब हुई। 15633 गोहाटी एक्सप्रेस कानपुर रेलखंड के अच्छल्दा और पाता रेलवे स्टेशनों के बीच पहुंची तभी एक नीलगाय ट्रेन के सामने आ गई। इंजन की चपेट में आने से नीलगाय के चिथड़े उड़ गए और इंजन में फंस गए। चालक ने ट्रेन रोकते हुए मुख्य नियंत्रण कक्ष को अवगत कराया और इंजन को साफ कर करीब 20 मिनट बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया। इस दौरान पीछे चल रही कई ट्रेनें प्रभावित रहीं।