फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   यूपीएसआईडीसी ने लिया जयगुरुदेव आश्रम से जमीन पर कब्जा

यूपीएसआईडीसी ने लिया जयगुरुदेव आश्रम से जमीन पर कब्जा

Fri, 15 Dec 2017 07:56 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 07:56 PM IST
विज्ञापन
यूपीएसआईडीसी ने लिया जयगुरुदेव आश्रम से जमीन पर  कब्जा
डेमो - फोटो : डेमो
मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से सटे जयगुरुदेव आश्रम के कब्जे वाले खसरा संख्या 30 में 40 वर्ग मीटर अतिरिक्त जमीन उप्र राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) को दे दी गई है। इस जमीन पर जयगुरुदेव आश्रम का कब्जा था। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर इसकी नापजोख पिछले सप्ताह राजस्व और चकबंदी विभाग की टीम ने आला प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रभारी डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में यूपीएसआईडीसी और जयगुरुदेव आश्रम के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद सहित विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे। राजस्व विभाग द्वारा प्रस्तुत किए नजरी नक्शा के मुताबिक दोनों पक्षों ने आम सहमति से जयगुरुदेव आश्रम के कब्जे में हाईवे किनारे की 40 वर्गमीटर जमीन को यूपीएसआईडीसी को देने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


तय किया कि खसरा संख्या 30 में से जमीन का यह टुकड़ा जयगुरुदेव पेट्रोलपंप के बगल में यूपीएसआईडीसी को दिया जाएगा। आम सहमति से हुए फैसले के तत्काल बाद प्रभारी डीएम पवन कुमार गंगवार ने एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह को राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर चयनित जमीन यूपीएसआईडीसी के सपुर्द करने के आदेश दिए। इस पर तत्काल अमल हुआ। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे राजस्व टीम ने 40 वर्ग मीटर जमीन को यूपीएसआईडीसी के लिए चिन्हित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी अफसराें पर उठे सवाल
औद्योगिक क्षेत्र की अधिकांश जमीन पर कब्जे को लेकर शुरू से ही यूपीएसआईडीसी के अफसरों की भूमिका पर सवाल उठते रहे हैं। खसरा संख्या 30 में भी जमीन का बंटवारा यूपीएसआईडीसी के लिए बडे़ घाटे का सौदा रहा है। 3.88 एकड़ क्षेत्रफल वाले इस खसरा पर जयगुरुदेव आश्रम और यूपीएसआईडीसी का स्वामित्व बराबर है, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश से जयगुरुदेव आश्रम अपना हिस्सा 1.94 एकड़ लेने में कामयाब रहा। यूपीएसआईडीसी के हिस्से में सिर्फ 40 वर्गमीटर जमीन ही आ सकी है। यूपीएसआईडीसी के अफसरों की इसी लचर प्रक्रिया के चलते बड़ी जमीन अनाधिकृत कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed