फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   विद्युत पोल टूटने से 14 घंटे गुल रही बिजली

विद्युत पोल टूटने से 14 घंटे गुल रही बिजली

Tue, 05 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
विद्युत पोल टूटने से 14 घंटे गुल रही बिजली
बिजली - फोटो : Bureau
फिरोजाबाद। गणेश नगर के पास सोमवार रात में अज्ञात वाहन ने 11 केवीए पोल में टक्कर मार कर तोड़ दिया। इसके चलते जैन नगर और गणेश नगर की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा दिन में नए पोल स्थापित कराए गए।
विज्ञापन


इंडस्ट्रियल विद्युत उपकेंद्र से गणेश नगर और जैन नगर में विद्युत आपूर्ति की जाती है। सोमवार देर रात ंकरीब 10 बजे गणेश नगर के निकट सर्विस रोड रात में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर 11 केवीए का पोल तोड़ दिया। इसके चलते गणेश नगर सहित पूरे जैन नगर की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


उपभोक्ता काफी देर तक बिजली आने का इंतजार करते रहे। देर रात बिजली नहीं आने पर विभागीय अफसरों के फोन खटखटाए गए तो पता चला कि सर्विस रोड पर 11 केवीए का पोल टूटने से बिजली गुल हुई है। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगाें को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत विभाग ने मंगलवार सुबह टीम लगाकर क्षतिग्रस्त पोल बदलने का काम शुरु कराया। पोल बदलने में अवरोध बने कई पेड़ों की टहनियां काटनी पड़ीं। लाइन ठीक करते समय एक और पोल टूटने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ गईं।


हालांकि विभाग द्वारा दोपहर करीब दो बजे तक पोल लगा दिए। इसके चलते करीब 14 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। अवर अभियंता राजकुमार ने बताया पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। नए पोल लगवाकर दोपहर में आपूर्ति सुचारू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed