{"_id":"5a197df94f1c1bc9678bdfa2","slug":"81511620089-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा नगर निगम के साथ वृंदावन का नाम भी जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा नगर निगम के साथ वृंदावन का नाम भी जोड़ने की मांग
Updated Sat, 25 Nov 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं को बांटी गई मतदान पर्चियों में नगर निगम में मथुरा के साथ वृंदावन का उल्लेख न किए जाने पर शनिवार को स्वामी महेशानंद सरस्वती ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख रोष प्रकट किया है।
शिकायती पत्र में स्वामी महेशानंद सरस्वती ने कहा है कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी। मतदान पर्चियों में मथुरा के साथ वृंदावन का उल्लेख न होने से नगरवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। कहा कि वृंदावन की जनता निर्वाचन आयोग द्वारा बांटी गई पर्ची में वृंदावन के नाम को हटाकर केवल नगर निगम मथुरा लिखे जाने का पुरजोर विरोध करती है।
कहा कि कम से कम निर्वाचन आयोग अपनी वेबसाइट पर ही मथुरा के साथ वृंदावन का भी उल्लेख कर लोगों की भावनाओं का मान रखे। सेवानंद ब्रह्मचारी, संतदास महाराज, कार्ष्णिगुरु जगदानंद महाराज, कार्ष्णि नागेश गौड़ ने रोष जताया है।