फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिले के चार कॉलेजों में होगी 13 निकायों की मतगणना

जिले के चार कॉलेजों में होगी 13 निकायों की मतगणना

Mon, 20 Nov 2017 08:18 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
जिले के चार कॉलेजों में होगी 13 निकायों की मतगणना
वोटर - फोटो : demo pic
मथुरा। जिले के 13 निकायों की मतगणना चार कालेजों में होगी। महानगर और फरह नगर पंचायत के लिए मंडी समिति को मतगणना स्थल बनाया जा रहा है। मतगणना स्थलों से मतदान से पहले पोलिंग पार्टियां भी रवाना होंगी। व्यवस्थाओं का जायजा सोमवार को डीएम ने मंडी समिति पहुंचकर लिया।
विज्ञापन


मथुरा जनपद में द्वितीय चरण के अंतर्गत मतदान 26 नवंबर को मतदान होगा। 25 नवंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी। एक दिसंबर को मतगणना होनी है। इसके लिए मतगणना और पोलिंग पार्टियों की रवानगी के स्थल चयनित कर लिए गए हैं। महानगर और फरह नगर पंचायत के लिए हाईवे स्थित कृषि समिति को चयनित किया गया है। यहां से 25 को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और एक को मतगणना होगी।
विज्ञापन


इसी प्रकार नगर पंचायत बाजना और राया के लिए बृज आदर्श इंटर कालेज मांट को चयनित किया गया है, जबकि नगर पंचायत गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख, बरसाना के लिए डीएवी इंटर कालेज गोवर्धन तथा नगर पंचायत छाता, चौमुहां, नंदगांव और कोसीकला नगर पालिका के लिए सरस्वती शिशु मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाता को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार को डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने मंडी समिति का एडीएम कानून व्यवस्था रमेशचंद्र, एडीएम वित्त रवींद्र कुमार और एसडीएम क्रांति शेखर सिंह सहित संबंधित विभागों के अफसरों के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed