फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एसी आयोग के अध्यक्ष से नहीं मिले बागी प्रत्याशी

एसी आयोग के अध्यक्ष से नहीं मिले बागी प्रत्याशी

Mon, 13 Nov 2017 10:57 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
एसी आयोग के अध्यक्ष से नहीं मिले बागी प्रत्याशी
Ramshankar Katheria
जलेसर। निकाय चुनाव में भाजपा के बागियों को मनाने आए सांसद और एससी आयोग के अध्यक्ष प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया को बैरंग लौटना पड़ा। बागी प्रत्याशियों ने सांसद से मिलने से इनकार दिया।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी विकास मित्तल के समर्थन देने के लिए सोमवार को प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया नगर में पहुंचे। सांसद कठेरिया भाजपा के बागी प्रत्याशी मनोज वार्ष्णेय और पूर्व पालिकाध्यक्ष के जी वार्ष्णेय को समझा बुझा कर बैठाने के प्रयास में पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे, लेकिन वे नहीं मिले।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने कहा कि वह घर पर मौजूद नहीं है। जबकि भाजपा नेता और मौजूदा समय में निर्दलीय प्रत्याशी मनोज वार्ष्णेय से मिले ही वापस लौटे। भाजपा प्रत्याशी विकास मित्तल के कैंप कार्यालय पर प्रो. रामशंकर कठेरिया ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारें है। यदि नगर पालिका परिषद में भाजपा का अध्यक्ष होगा, तो विकास कार्य तेजी से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान विधायक संजीव दिवाकर, पूर्व एमएलसी प्रत्येंद्र पाल सिंह, क्षत्रिय नेता पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, राजेश सरानी, विशन वार्ष्णेय, कपिल गुप्ता, अनिल कुमार जैन, आनन्द अग्रवाल, रामजीलाल राजपूत आदि भाजपा नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed