{"_id":"5a09d2004f1c1b156b8b5a28","slug":"81510593024-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से कहासुनी पर महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से कहासुनी पर महिला ने आग लगाकर की आत्महत्या
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। पति के साथ कहासुनी के बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया। महिला को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई।
मैनपुरी थाना औंछा के गांव दूल्हापुर निवासी राजकुमारी (22) की सोमवार सुबह पति वीनेश के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति से कहासुनी के बाद क्षुब्ध राजकुमारी ने खुद पर केरोसिन डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। जानकारी पर पति ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया।
इसके बाद आनन-फानन में परिवारीजनों ने आग पर काबू पाकर महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी औंछा ने बताया कि मामले की तहरीर थाने पर नहीं दी गई है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।