{"_id":"59fca4794f1c1b0d698b9408","slug":"81509729401-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बेटे के शव को मार्ग पर रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बेटे के शव को मार्ग पर रख लगाया जाम
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल विलाप करते अवागढ़ में सड़क दुर्घटना में मरे मां बेटे के परिवारीजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवागढ़। गांव के ही ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मां बेटे की मौत की घटना को परिवारीजन हत्या का रुप दे रहे है। हत्या में रिपोर्ट दर्ज न होने से गुस्साए लोगों ने अवागढ़ जलेसर मार्ग पर मां बेटे के शव को रखकर डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। बाद में पहुंचे सीओ जलेसर के कार्रवाई होने के आश्वासन पर लोगों ने जाम को हटाया।
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव नगला फतेह निवासी रामवती और उसके बेटे यशपाल को गुरुवार देर शाम गांव के ही अवरार के ट्रैक्टर ने बाइक से जाते समय टक्कर मार दी थी, जिससे अस्पताल लाते समय मां-बेटे की मौत हो गई थी। जिस पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट हादसे की धारा में दर्ज कर ली थी। जबकि परिजन साजिश के तहत मां बेटे की टक्कर मार हत्या करने का आरोप लगा रहे थे।
उसी आरोप को लेकर परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव समीप अवागढ़ जलेसर मार्ग पर रख दिया और जाम लगा दिया। जिसकी जानकारी पर पहुंची अवागढ़ पुलिस जाम हटवाने का प्रयास करने लगी। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की बात पर कोई गौर नहीं दिया। इसके बाद जलेसर क्षेत्राधिकारी एमपी सलोनिया मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने परिजनों से हत्या की तहरीर देने और उस पर कार्रवाई होने की बात कहते हुए मार्ग से डेढ घंटे बाद जाम को हटवाया।