{"_id":"59fa16134f1c1bd9538ba668","slug":"81509561875-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कराए स्कूल खुले मिले तो दर्ज होगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कराए स्कूल खुले मिले तो दर्ज होगी रिपोर्ट
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पिछले दिनों जिला प्रशासन द्वारा अमान्य स्कूलों को बंद कराते हुए उनसे शपथ पत्र जमा कराया गया था। लेकिन उन स्कूलों में फिर से कक्षाएं संचालित होने लगी हैं। डीआईओएस रितु गोयल ने ऐसे विद्यालयों की दोबारा जांच करने के आदेश देते हुए कहा कि अगर विद्यालय खुले मिले तो एफआईआर कराकर रिपोर्ट कार्यालय में दी जाए।
बिना मान्यता के स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। कई स्कूल ऐसे भी थे, जिनमें कक्षा पांचवी तक मान्यता थी, लेकिन आठवीं या इंटरमीडिएट तक संचालित हो रहे थे। बेसिक शिक्षा विभाग एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने करीब चार दर्जन से ज्यादा स्कूलों को नोटिस भेजे थे। कई स्कूल बंद कराए थे। कई स्कूल विभागीय सांठगांठ कर दोबारा खुल गए।
डीआईओएस ने आदेश जारी कर जांच के आदेश अधीनस्थों को दिए हैं। विद्यालयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को कहा है। जिला मुख्यालय से सटे विद्यालयों की जांच की जिम्मेदारी राजकीय हाईस्कूल दबरई के प्रधानाचार्य केके यादव को सौंपी है।