फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पर चाकू से हमला

भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पर चाकू से हमला

Tue, 31 Oct 2017 11:59 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष पर चाकू से हमला
फिरोजाबाद। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक शर्मा हरि पर मंगलवार को देरशाम चाकू से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पहुंचे परिजन उन्हें उपचार को जिला अस्पताल लाए। हालत गंभीर होने के कारण आगरा रैफर कर दिया। अशोक शर्मा हरि की पत्नी नगर पालिका में सभासद रही हैं। इस बार उन्होंने पार्षदी के लिए भाजपा में आवेदन किया था। उनकी टिकट को लेकर भाजपा में भी गहमागहमी चल रही थी।
विज्ञापन


थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला आर्यनगर गली नं. 11 निवासी भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक शर्मा हरि (55) पुत्र रामबहादुर शर्मा का मोहल्ले के निवासी शिवम और पिंकी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही दोनों पक्षों से गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। बताते हैं कि इस दौरान युवकों ने अशोक शर्मा हरि के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इससे अशोक शर्मा घर के बाहर ही लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। विवाद की जानकारी होने के बाद उनकी पत्नी सुमन शर्मा के साथ ही अन्य परिवार के सदस्य दौड़े तो देखा कि वह लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। परिजन तुरंत ही अशोक शर्मा हरि को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण ही उन्हें आगरा रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी राजेश सिंह,सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष उत्तर लोकेश भाटी घटना स्थल पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने बताया भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अशोक शर्मा हरि एवं दूसरे पक्ष में विवाद के दौरान घटना हुई है। मामले की जा रही है। एसएसपी डा.मनोज कुमार ने बताया पूर्व महानगर अध्यक्ष के हमला करने वाले युवक शिवम व पिंकी को
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed