{"_id":"59ef70f74f1c1bd8538b8dc2","slug":"81508864247-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का बढ़ रहा कहर, एक और मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का बढ़ रहा कहर, एक और मरीज मिला
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
DENGUE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डेंगू का एक और मरीज सामने आया। वहीं मौसम बदलने के बाद वायरल और डेंगू को देखते हुए जिला अस्पताल में मरीजों का सैलाब उमड़ पड़ा। वहीं पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की कतारें लगी रहीं।
जिले में डेंगू लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग लगातार रोग की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल में जांच के बाद मिरहची क्षेत्र के गांव कोयला निवासी वीरेश (40) को डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ओपीडी में डेंगू और वायरल के खौफ के चलते मरीजों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान पंजीकरण कराने के लिए मरीजों को आधा घंटे लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। वहीं डाक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह देते हुए आवश्यक दवाएं मुहैया कराईं।
अब तक सामने आए 18 मरीज
जिले में डेंगू के अब तक 18 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं दो मरीजों की मौत भी हो चुकी है। मगर जिले में स्वास्थ्य विभाग और पालिका दोनों अनदेखी करते जा रहे हैं।