{"_id":"59ee15f34f1c1b98678b70a0","slug":"81508775411-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में एकलव्य स्टेडियम की खिताबी जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में एकलव्य स्टेडियम की खिताबी जीत
Updated Mon, 23 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। स्व. ओमप्रकाश योगल स्मृति ओपन कबड्डी टूर्नामेंट में एकलव्य स्टेडियम की खिताबी जीत हुई। सोमवार को स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में उदय स्पोर्ट्स को 61-59 के मुकाबले हराया। टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी स्टेडियम के राम सिंह और पंकज संयुक्त रूप से रहे। बेस्ट कैचर सचिन और आकाश रहे।
निर्णायक की भूमिका एनके बिंदु, अजीत चाहर, योगेश चक, अशोक चाहर, वीरपाल ने निभाई। मुख्य अतिथि राजस्थान कबड्डी संघ के सचिव अरुण सारस्वत ने विजेता टीम को 5100 रुपये और उपविजेता टीम को 3100 रुपये नगद पुरस्कार और ट्राफी प्रदान की। आरएसओ राजेश सिंह, मुरारीलाल गोयल पेंट , डा. गिरधर शर्मा, समीर चतुर्वेदी, भारत भूषण, गोपाल गुरू, शकील खान रहे।
मुरारीलाल गोयल ने बताया कि यह आयोजन उन्होंने अपने स्वर्गीय पिताजी की स्मृति में कराया। वह कबड्डी के शौकीन थे। मुरारीलाल गोयल का कहना है कि देश की माटी से जुड़े इस खेल को हर स्तर पर और बढ़ावा दिए जाने की जरूरत है।