{"_id":"59de57c44f1c1bec538b6ff7","slug":"81507743684-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद नगर में चूड़ी श्रमिक पर फेंका तेजाब, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद नगर में चूड़ी श्रमिक पर फेंका तेजाब, घायल
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के आजादनगर में चूड़ी श्रमिक पर पड़ोसी युवक ने तेजाब फेंक दिया। इससे उसका चेहरा झुलस गया। परिजन उपचार को जिला अस्पताल लाए यहां हालत गंभीर होने के कारण आगरा रैफर कर दिया। घटना के पीछे छेड़छाड़ का मामला बताया जा रहा है। तेजाब फेंकने वाले आरोपी युवक पर छेड़छाड़ का आरोप है। विरोध करने पर युवक ने मजदूर के उपर तेजाब फेंक दिया।
घटनाक्रम बुधवार की रात्रि का है। थाना लाइनपार क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजेंद्र सिंह (40) पुत्र सरमन लाल शंखवार घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक आया और राजेंद्र के ऊपर तेजाब डालकर भाग गया।तेजाब गिरते ही वह छटपटाने लगा। उसने शोर मचाया तो परिवार के सदस्य तुरंत ही बाहर आ गए। मोहल्ले के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष लाइनपार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पड़ताल करने के साथ उन्हें उपचार को जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे तत्काल आगरा रैफर कर दिया। थानाध्यक्ष लाइनपार का कहना है कि राजेंद्र सिंह चूड़ी जुड़ाई का काम करता है।
विज्ञापन
बुधवार की रात तेजाब फेंकने का आरोप पड़ोस में रहने वाले युवक सनी पर लगा रहे हैं। चार माह पूर्व उक्त युवक के साथ ही मारपीट की गई थी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। उधर मामल छेड़छाड़ के विरोध से जुड़ा बताया गया है। श्रमिक राजेंद्र सिंह छेड़छाड़ का विरोध करता था इससे खुन्नस में युवक ने तेजाब फेंक दिया।