{"_id":"59bc0a5b4f1c1b20688b4c31","slug":"81505495643-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाली ब्लॉक प्रमुख को हटाने का रचा गया षड्यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाली ब्लॉक प्रमुख को हटाने का रचा गया षड्यंत्र
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
पटियाली की ब्लॉक प्रमख नीलम को फर्जी शपथ पत्र तैयार करके अविश्वास प्रस्ताव पेश कर हटाने का षड्यंत्र रचा गया। मामले को ब्लॉक प्रमुख ने मामला न्यायालय में दायर कर दिया। न्यायालय ने थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
ब्लॉक प्रमुख नीलिमा शर्मा ने क्षेत्र पंचायत वार्ड 6 के सदस्य क्षेत्रपाल सिंह यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी तथा एक लाख रुपये प्रतिमाह देने की मांग की। जब उन्होंने इंकार कर दिया तो 51 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नाम से स्टांप खरीद लिए। सदस्यों के स्वंय हस्ताक्षर व अंगूठा निशानी लगाकर अविश्वास प्रस्ताव 26 जुलाई को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।जिलाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर जांच बैठा दी। तहसीलदार पटियाली ने मामले की जांच की। जांच में ममला खुल गया। मामले में फर्जीवाड़ा साबित हो गया।मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई। लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्यायालय ने इस मामले को गंभीरता से लिया। न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश जारी कर दिए।