फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   सेटेलाइट तलाश रहा जयगुरुदेव आश्रम में सरकारी जमीन

सेटेलाइट तलाश रहा जयगुरुदेव आश्रम में सरकारी जमीन

Thu, 24 Aug 2017 08:01 PM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
सेटेलाइट तलाश रहा जयगुरुदेव आश्रम में सरकारी जमीन
Demo pic - फोटो : demo
मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम से जुडे़ क्षेत्र में सरकारी जमीन की तलाश सेटेलाइट की मदद से की जा रही है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन के सर्वे में सेटेलाइट से उपलब्ध कराई जा रही तस्वीरों के आधार पर मौका मुआयना उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) की टीम कर रही है। इस प्रक्रिया में अब तक 106 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन



इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था से जुड़ी जमीन के मामले में पिछले दिनों शासन को जांच के आदेश दिए थे। इसमें संस्था के कब्जे में सरकारी और गैर सरकारी जमीन की रिपोर्ट मांगी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर सर्वे में जयगुरुदेव आश्रम क्षेत्र की चारदीवारी और उससे सटे औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य निकटवर्ती जमीन का नक्शा सेटेलाइट से तैयार किया जा रहा है। सेटेलाइट से आ रही तस्वीरों के आधार पर यूपीएसआईडीसी जमीन का मिलान मौके पर कर रहा है। इस कार्य में राजस्व विभाग सहयोग प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन



इस प्रक्रिया में अब तक 106 एकड़ जमीन चिह्नित हुई है जो चारदीवारी में है। इस जमीन के राजस्व रिकार्ड और मौके की स्थिति का मिलान किया जा रहा है। यह जमीन सरकारी हो सकती है। डीएम अरविंद कुमार मलप्पा ने बताया कि सर्वे किया जा रहा है। इसमें सेटेलाइट की मदद ली है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पहले भी कई बार शासन के आदेश पर प्रशासन द्वारा जमीन की पैमाइश की जा चुकी है। अनेक प्लाट को लेकर चकबंदी के स्तर से फैसले भी जयगुरुदेव संस्था के पक्ष में हो चुके हैं। इसके बाद भी यूपीएसआईडीसी और कुछ अन्य लोग बार-बार कोर्ट की शरण लेते हैं। संस्था के कब्जे में जो जमीन है, उसका स्वामित्व भी संस्था के पास है।
-संतराम चौधरी, प्रवक्ता, जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed