{"_id":"5995dfde4f1c1ba0078b46b3","slug":"81502994398-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत से दो परिवारों में मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत से दो परिवारों में मातम
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंख(मथुरा)। कुछ दिन पहले सगाई के बाद ससुराल आए युवक की सड़क हादसे में मौत से दोनों घरों में मातम छा गया। विवाह की तैयारियों में मशगूल दोनों परिवारों में रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को रेलवे फाटक से पहले ट्रैैक्टर-ट्रोला की टक्कर से यह हादसा हुआ। बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गया।
बयाना के खटनावली निवासी धर्म सिंह (32) पुत्र सुम्मेर सिंह की मगोर्रा में कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। गुरुवार को वह अपनी ससुराल आया था। उसे छोड़ने के लिए साला अशोक कुमार अपनी बाइक से निकला। जाजनपट्टी से पहले रेलवे फाटक के समीप ट्रैक्टर-ट्रोला ने साइड से टक्कर मार दी। बाइक सवार धर्मसिंह की मौके पर ही मौत हो गई और अशोक कुमार गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। युवक की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सगाई के बाद अपनी ससुराल से लौटते वक्त सड़क हादसा हुआ है।