{"_id":"597f74084f1c1b170b8b466b","slug":"81501525000-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीमून से लौटी विवाहिता, किया ससुराल जाने से इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीमून से लौटी विवाहिता, किया ससुराल जाने से इंकार
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ढाई महीने पहले मथुरा की युवती का विवाह ग्वालियर के युवक से हुआ। मनाली से हनीमून मनाकर लौटने के बाद युवती ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है। ससुराल वालों ने यह बात छुपाई थी। विवाहिता के पति, ससुर और सास के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट करा दी है।
थाना गोविंदनगर की एक कालोनी निवासी युवती का विवाह ग्वालियर के पटेल नगर निवासी एक युवक के साथ 15 मई 2017 को हुआ था। विवाह के बाद पति-पत्नी हनीमून के लिए मनाली चले गए। मनाली से हनीमून मनाकर लौटी विवाहिता ने ससुराल जाने से ही इंकार कर दिया। उसने अपने परिवार वालों को बताया कि उसका पति शारीरिक रूप से कमजोर है। उसके घर वाले भी इस बात को जानते हैं लेकिन सभी ने इस बात को छुपाकर शादी करा दी।
इस मामले में थाना गोविंदनगर में पति, ससुर और सास के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। युवती के पिता का दावा है कि बेटी के विवाह में 32 लाख रुपये का खर्चा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद गिरफ्तारी की जाएगी।