फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   डीएफओ के दफ्तर से भीड़ ने मोर पंख तस्कर को छुड़ाया

डीएफओ के दफ्तर से भीड़ ने मोर पंख तस्कर को छुड़ाया

Wed, 19 Jul 2017 11:25 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
डीएफओ के दफ्तर से भीड़ ने मोर पंख तस्कर को छुड़ाया
डीएफओ के दफ्तर से भीड़ ने मोर पंख तस्कर को छुड़ाया - फोटो : अमर उजाला
एटा। वन विभाग की टीम ने मंगलवार देर शाम पीपल अड्डा इलाके से खून में सने 198 मोर के पंख बरामद कर एक युवक को दबोचा। उसे छुड़ाने महिलाओं और पुरुषाें की भीड़ पहुंच गई। डीएफओ ने एसएसपी को फोन कर पुलिस बल भेजने की मांग की। लेकिन एसएसपी के आदेश के बाद भी पुलिस बल नहीं पहुंचा और भीड़ डीएफओ के चैंबर में घुस कर युवक को छुड़ा ले गई। आशंका है कि युवक मोर के पंखों की तस्करी में लिप्त है।
विज्ञापन

डीएफओ अखिलेश कुमार कश्यप ने बताया कि मंगलवार शाम पीपल अड्डा इलाके से एक युवक से खून में सने मोर के पंख बरामद हुए। जबकि मोर के पंख खुद निकालने पर उसमें खून नहीं लगता है। ऐसे में मोर का शिकार कर पंख निकाले गए थे।
विज्ञापन


डीएफओ ने बताया कि पूछताछ ने युवक से पता चला है कि वो पंख की तस्करी कर मैनपुरी के बेवर स्थित एक फैक्ट्री में बेचता है। फैक्ट्री में पंखों से कई आईटम बनाने का काम होता है। डीएफओ ने बताया कि युवक को दफ्तर लाते हुए नशे में धुत लोगों और महिलाओं की भीड़ हंगामा करने पहुंच गई। डीएफओ ने एसएसपी अखिलेश कुमार चौरसिया को फोन कर पुलिस बल भेजने की मांग की। ताकि भीड़ को भगा कर युवक को पुलिस के हवाले किया जा सके। डीएफओ का आरोप है कि दो घंटे तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। इसके चलते लामबंद भीड़ डीएफओ के चैंबर में घुस कर तस्कर को जबरन छुड़ा ले गई और वन विभाग के अधिकारी देखते रह गए। पुलिस की निष्क्रियता को लेकर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed