{"_id":"5963b7894f1c1b9f738b45d3","slug":"81499707273-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: पोल से झुका तिरंगा झंडा बना रहा चर्चा का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: पोल से झुका तिरंगा झंडा बना रहा चर्चा का विषय
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज।
नगर के बाराद्वारी पर लगा तिरंगा झंडा पोल से आधा नीचे आ गया। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा रही। पालिका को ही मामले की जानकारी दी गई,लेकिन पालिका से कोई कर्मी झंडे को देखने के लिए नहीं पहुंचा।
नगर के बाराद्वारी पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है। तिरंगा झंडा चूंकि राष्ट्रीय ध्वज है,इसलिए इस झंडे के प्रति लोगों में विशेष सम्मान है। सोमवार को अचानक लोगों की नजर बाराद्वारी पर पड़ी,तो झंडा पोल से आधा नीचे लटका हुआ था। लोगों का मानना था कि पालिका राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को गंभीर नहीं है। लोगों ने इस बात की जानकारी पालिका को भी दी,ताकि पालिका झंडे को उचित स्थान पर पहुंचा सके,लेकिन पालिका ने देर सायं तक इस झंडे को दुरुस्त नहीं कराया।
पालिकाध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह का कहना है पालिका ने गणतंत्र दिवस के मौके पर फहराया था,जिसे उतार लिया गया। पालिका के द्वारा प्रतिदिन बाराद्वारी पर झंडा फहराने की कोई व्यवस्था नहीं है। कांग्रेस पार्टी भी बाराद्वारा पर अपना झंडा फहराती है। हो सकता है यह झंडा कांग्रेस पार्टी से जुड़ा हो। बहराल झंडा किसी का भी हो,लेकिन पालिका ने झंडे को दिखवाने तक जहमत नहीं उठाई।