{"_id":"595a86c44f1c1b531a8b46b1","slug":"81499104964-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! जब शौचालय नहीं तो कहां जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! जब शौचालय नहीं तो कहां जाएं
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
समस्याएं सुनते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैरगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के विशेष सचिव राजमणि यादव ग्रामीणों के बीच सोमवार को पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के मध्य जब अभियान से जु़ड़े अधिकारियों से पात्रों और अपात्रों की सूची मांगी तो वे बगलें झांकने लगे। कई ग्रामीणों ने खुले में शौच जाने की बात कही। ओडीएफ गांव में निगरानी टीम बिना ड्रेस के मिली।
शासन के विशेष सचिव को हाथवंत ब्लाक के ओडीएफ ही घोषित हो चुके गांव नयाबांस में स्थलीय सत्यापन करना था इसके कारण पिछले दो दिनों से गांव को चमकाने का काम डीपीआरओ के साथ विभागीय अधिकारी जुटे थे। अपराह्न दो बजे विशेष सचिव को पहुंचना था लेकिन वह तीन घंटे देर से पहुंचे।
इस दौरान गांव में कितने शौचालय बनें तो 399 बने होने तथा 324 अभियान के तहत बनाने की बात कही। विशेष सचिव राजमणि यादव ने सूची मांगी तो ब्लाक की टीम मौके पर ही बगले झांकती दिखाई दी। इस रवैये पर नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों से सवाल किया शौचालय का प्रयोग करते हो, गांव के उदयवीर सिह,विजेंद्र सिंह, भूरी सिह सहित कई लोगों ने घरों में शौचालय नहीं होने पर खुले में शौच जाने की बात कही। निगरानी टीम खड़ी की तो बिना ड्रेस के थी। डीपीआरओ डा. प्रभाकर सिंह,डीपीसी पुनीत निगम, बीडीओ विशंभर दयाल,प्रधान व सचिव विनोद कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।