{"_id":"59592d754f1c1b1d4d8b46d3","slug":"81499016565-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो से हर बच्चे को बचाना सबका दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो से हर बच्चे को बचाना सबका दायित्व
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
दवा पिलाते डीएम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पोलियो जैसी घातक बीमारी से हर बच्चे को बचाना सभी का दायित्व है। इस बीमारी की चपेट में जो भी बच्चा आ जाता है वह दूसरों पर आश्रित रहकर जीवन यापन करने को मजबूर हो जाता है। अभियान में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी ठान लें कि अब कोई नौनिहाल पोलियो रोधी दवा पीने से न छूटे।
यह बात जिलाधिकारी यशवंत राव ने रविवार को गोला बाजार में पल्स पोलियो अभियान के बूथ दिवस के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि जितने अधिक बच्चे बूथ दिवस पर दवा पीएंगे अभियान उतना ही सफल होगा। उन्होंने सभी अधिकारी और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शरद वर्मा ने कहा कि इस अभियान में 334045 बच्चों को दवा पिलाए जाने हेतु बूथ स्थापित किए गए हैं।
इसके अलावा 50 ट्रांजिस्ट बूथ और 19 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं। अभियान की मानीटरिंग के लिए 189 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामकिशन भी मौजूद रहे।