फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सिर्फ 25 लेखपालों का होगा तबादला, हड़ताल खत्म

सिर्फ 25 लेखपालों का होगा तबादला, हड़ताल खत्म

Thu, 29 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सिर्फ 25 लेखपालों का होगा तबादला, हड़ताल खत्म
demo pic - फोटो : Demo Pic
मथुरा। चौबीस दिन से चली आ रही लेखपालों की हड़ताल गुरुवार को 25 लेखपालों की नई स्थानांतरण सूची जारी किए जाने के बाद समाप्त हो गई।
विज्ञापन



मई के अंतिम सप्ताह में डीएम द्वारा जारी की गई 73 लेखपालों की स्थानांतरण सूची के विरोध में लेखपालों ने हड़ताल शुरू कर दी थी। बाद में डीएम ने इस सूची को निरस्त करते हुए 54 लेखपालों की नई सूची जारी की, लेकिन लेखपाल इससे भी संतुष्ट नहीं थे।


हड़ताल क्रमिक अनशन और फिर आमरण अनशन में बदल गई। गुरुवार को जिलाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह और जिलामंत्री भगवान सहाय आमरण अनशन पर बैठ गए। हालात को देखते हुए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने राजस्व परिषद चेयरमैन से बात की। लेखपालों के स्थानांतरण की नियमावली के संदर्भ में दिशा निर्देश मांगे। इसके अनुरूप तय किया गया कि एक तहसील में अधिकतम 20 साल तक और एक तहसील में निरंतर 10 साल की सेवा करने वालों के स्थानांतरण किए जाएंगे।
विज्ञापन



इसके अनुरूप 25 लेखपालों के स्थानांतरण करते हुए नई सूची जारी कर दी गई। एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, एसडीएम सदर डा.वैभव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर आमरण अनशन पर बैठे लेखपालों को इसकी जानकारी दी। साथ ही जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed