फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   800 candidates completed the race with enthusiasm, those from Firozabad will come today, for the attention of other centres including Hathras and Firozabad

Agra News: 800 अभ्यर्थियों ने उत्साह के साथ पूरी की दौड़, आज फिरोजाबाद के आएंगे, हाथरस और फिरोजाबाद सहित अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ

Wed, 08 Apr 2026 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
800 candidates completed the race with enthusiasm, those from Firozabad will come today, for the attention of other centres including Hathras and Firozabad
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में मंगलवार को हाथरस के 950 अभ्यर्थियों ने अग्निवीर जनरल ड्यूटी के लिए प्रतिभाग किया। शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं स्क्रीनिंग प्रक्रिया में लगभग 800 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इन सभी को बुधवार को चिकित्सा परीक्षण के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


सेना की अग्निवीर भर्ती 1 अप्रैल से एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में चल रही है। भर्ती प्रक्रिया को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सोमवार रात दो बजे से स्क्रीनिंग शुरू हो गई थी। मंगलवार तड़के पांच बजे से अभ्यर्थियों की दौड़ कराई गई। इसमें सफल होने वालों को अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षा में प्रतिभाग कराया गया। 950 में से 50 अभ्यर्थी पास नहीं हुए। बाकी अभ्यर्थियों को बुधवार को मेडिकल के लिए बुलाया गया है। वहीं इसी दिन अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती प्रक्रिया होगी। इसके लिए फिरोजाबाद के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। भर्ती कार्यालय के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के दलालों या धोखाधड़ी करने वाले तत्वों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed