{"_id":"5a50a4924f1c1b4e198b51e4","slug":"80-government-school-will-become-english-medium-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के 80 सरकारी स्कूल बनेंगे इंग्लिश मीडियम, ऐसे होगा चयन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के 80 सरकारी स्कूल बनेंगे इंग्लिश मीडियम, ऐसे होगा चयन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Jan 2018 03:59 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 80 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में आगामी सत्र (2018-19) में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। हर ब्लाक और नगर क्षेत्र में पांच-पांच विद्यालयों का चयन किया जाएगा। चयन में उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिनमें छात्र संख्या और संसाधन पर्याप्त हों।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सचिव ने स्कूलों को चिह्नित करने के लिए मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है। आगामी सत्र में प्रदेश भर में 5000 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को संचालित करने की योजना बनाई गई है।
शिक्षकों का चयन परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों में से ही किया जाएगा। इच्छुक शिक्षकों से आवेदन मांगा जाएगा। नगर में तैनात शिक्षक की तैनाती नगर क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षक की तैनाती ग्रामीण क्षेत्र के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में होगी। ऐसे ही प्रधानाध्यापकों का चयन किया जाएगा।

शिक्षकों के चयन के लिए होगी परीक्षा
यह देखा जाएगा कि संबंधित शिक्षकों ने इंटरमीडिएट तक अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण की हो। शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों के चयन के लिए समिति गठित की जाएगी। इसके अध्यक्ष डायट प्राचार्य होंगे। जीआईसी के अंग्रेजी के प्रवक्ता व अंग्रेजी विषय के एक विशेषज्ञ सदस्य और बीएसए सदस्य सचिव होंगे।
विद्यालय में कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाएगा। कक्षा चार व पांच में अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यमों से पढ़ाया जाएगा। चयन समिति की ओर से प्रधानाध्यापक और शिक्षकों के चयन के लिए परीक्षा कराई जाएगी।
लिखित व व्यक्तित्व परीक्षा 50-50 अंक की होगी। अंग्रेजी माध्यम में अभिव्यक्ति का भी परीक्षण होगा। प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक सहित पांच शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक कक्षा के लिए एक शिक्षक होंगे।

शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा
शिक्षण कार्य के लिए चयनित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 मार्च 2018 तक प्रक्रिया पूरी करनी है। अंग्रेजी माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों के संचालन के संबंध में स्थानीय तौर पर व्यापक प्रचार-प्रसार होगा। शैक्षणिक सत्र 2018-19 के पहले दिन से ही कक्षाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
जिले में दो अंग्रेजी माध्यमिक परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय नगला, देवहंस, फतेहाबाद और प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में शैक्षणिक सत्र 2015-16 से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दोनों स्कूलों का चयन किया गया था।