फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8 lakh tyre stole

टायर की दुकान से आठ लाख की चोरी

Mon, 24 Feb 2020 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
8 lakh  tyre stole
23एमएनपी-07-बेवर में चोरी के बाद मौजूद भीड़ - फोटो : MAINPURI
बेवर। चोरों ने बस स्टैंड चौकी से महज 100 कदम की दूरी पर स्थित एक टायर की दुकान में नकब लगाकर लाखों के टायर चोरी कर लिए। चोर टायरों को किसी वाहन में लादकर ले गए। रविवार की सुबह जांच करने पहुंची पुलिस को घटनास्थल के पास किसी वाहन के टायरों के निशान भी मिले।
विज्ञापन

जीटी रोड पर जनता इंटर कॉलेज के पास रहने वाले विजय दीक्षित उर्फ पिंकू रोडवेज बस स्टैंड के पास सनी टायर्स के नाम से दुकान है। शनिवार रात को चोर पीछे से नकब लगाकर दुकान में घुसे और आठ लाख रुपये कीमत के टायर ले गए। पास ही बस स्टैंड चौकी के सिपाहियों को इसकी भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन

रविवार की सुबह विजय दीक्षित जब दुकान खोलने पहुंचे तब चोरी का पता चला। दुकान स्वामी के अनुसार करीब आठ लाख के टायर चोरी हुए हैं। सूचना पर आई पुलिस को दुकान के पास किसी वाहन के टायर के निशान मिले हैं। इससे अनुमान हो रहा है कि चोर उसी वाहन में टायर लादकर ले गए। चोरी से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है। उनका कहना है कि जब चौकी के पास की दुकानें सुरक्षित नहीं हैं तो बाजारों में क्या होगा। व्यापारियों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि जिस दुकान में चोरी हुई उसमें कैैमरे न होने से पुलिस रोड की अन्य दुकानों के कैमरे खंगाल रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही चोर पकड़ लिए जाएंगे।

तहसील के सामने स्थित खाद बीज की दुकान से शुक्रवार देर रात चोर करीब एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद दुकानदार सौरभ गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर खाद-बीज की बोरियों के साथ गोलक में रखी करीब 10 हजार की नकदी भी ले गए। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed