फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8 lakh children will be fed deworming medicine

Agra News: 8 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा

Fri, 09 Aug 2024 05:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 09 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
8 lakh children will be fed deworming medicine
कासगंज। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के मौके शुक्रवार को 8.35 लाख बच्चों व किशोरों को कृमि नाशक दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की तैयारी पूरी कर ली हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि जिले के सभी शासकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें एक वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों किशोर-किशोरियों को पेट के कीड़े निकालने की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। यदि किसी कारण से बच्चे व किशोर दवा खाने से वंचित रह जाएंगे। उन्हें 14 अगस्त को मॉप अप राउंड चलाकर दवा खिलाई जाएगी। गोली खाने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं।10 अगस्त को कृमि नाशक दिवस मनाया जाता है, लेकिन इस समय कांवड़ यात्रा चल रही है। शनिवार को भीड़ अधिक रहने पर स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम रहती है। इसलिए एक दिन पहले अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed