फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8 hours of rain caused bad condition

Agra News: आठ घंटे बारिश से हुआ बुरा हाल

Tue, 01 Jul 2025 01:43 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 01 Jul 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
8 hours of rain caused bad condition
कासगंज। जिले में सोमवार को आठ घंटे तक तेज तो कभी धीमी बारिश हुई। अमांपुर व गंजडुंडवारा सहित अन्य क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव होने से जनजीवन प्रभावित रहा। खासकर में जलभराव हो गया। अधिकतम पारा 28 डिग्री तक रहा। यह जून माह के दौरान सबसे कम रहा।सोमवार को तड़के करीब पांच बजे से शुरू हुई रिमझिम बारिश का सिलसिला दिन भर चलता रहा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में धीमी तो कहीं तेज बूंदें लोगों को भिगोती रहीं। सुबह न्यूनतम पारा 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर एक बजे तक बारिश जारी रहने से अधिकतम पारा भी तीन डिग्री कम 28 डिग्री तक ही पारा तक ही पहुंचा। गंजडुंडवारा में बारिश के चलते राजेंद्र नगर सहित कई इलाकों में पानी जमा हो गया। इसी तरह अमांपुर में भी पुराने थाना रोड सहित कई बस्तियों में पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। लोगों को गंदे पानी से होकर ही गुजरना पड़ा। सोरोंजी, सिढ्पुरा में भी लगातार फुहारें पड़ती रहीं। पटियाली में सुबह कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई जिसका असर बाजार की चहल पहल पर भी दिखा। काफी कम संख्या में लोग बाजार में निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed