फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8 dead 7 refer of corona patient

जिला अस्पताल पहुंचे आठ मरीजों ने तोड़ा दम, सात हुए रेफर

Sun, 25 Apr 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
8 dead 7 refer of corona patient
-जिला अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के बीच जिले में हृदयघात और अस्थमा से पीड़ित मरीजों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ऑक्सीजन लेवल कम होने से पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे आठ मरीजों की मौत हो गई। वहीं सात अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। 24 घंटे में आठ मरीजों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हलचल है।
विज्ञापन

----
केस नंबर एक
मोहल्ला ज्योंती तिराहा निवासी 50 वर्षीय अमराज सिंह यादव को शुक्रवार की रात अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और उच्च रक्तचाप के साथ ही उनके शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होना शुरू हो गया। परिजन जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

----
केस नंबर-दो
शहर के दीवानी रोड निवासी 65 वर्षीय शैतान सिंह शुगर के मरीज थे। शुक्रवार की सुबह अचानक उच्च रक्तचाप के साथ उनके शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हुआ। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
केस नंबर-तीन
मोहल्ला ब्रज कॉलोनी निवासी प्रयागदास के 46 वर्षीय पुत्र रामकिशन को शुक्रवार की रात अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन कुछ समझ पाते तब तक उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-----
केस नंबर-चार
कुसमरा के गांव बुढ़ौली निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार की रात अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ आए परिजनों की जांच की गई तो वे कोरोना संक्रमित मिले। शव का गाइड लाइन के अनुसार शनिवार को अंतिम संस्कार कराया गया।
-----
केस नंबर-पांच
शहर के मोहल्ला राजा का बाग निवासी रघुवीर सिंह की 56 वर्षीय पत्नी शारदा देवी को शनिवार की दोपहर अचानक अपने घर पर सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजनों ने उनका ऑक्सीजन लेवल नापा तो 35 था। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
----
केस नंबर- छह
शहर के आगरा रोड निवासी 50 वर्षीय सत्यपाल को शुक्रवार की रात अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उन्हें लीवर संक्रमण था। उपचार के दौरान उनका ऑक्सीजन लेवल 40 पाया गया। उपचार के दौरान शनिवार की सुबह उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई।
-----
केस नंबर-सात
बिछवां थाना क्षेत्र के गांव अंजनी निवासी 75 वर्षीय सोनेलाल को शनिवार की सुबह सीने में तेज दर्द हुआ और वे बहोश हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
-----
केस नंबर-आठ
भोगांव के जगतनगर निवासी 45 वर्षीय सुरेश कुमार को शुक्रवार की रात सांस लेने में दिक्कत हुई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

--------
जिला अस्पताल में आठ लोगों की मौत हुई। इनमें अधिकतर हार्ट अटैक के मरीज थे। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई है। जो लोग डायबिटीज, अस्थमा और हार्ट अटैक के मरीज हैं वे नियमित दवा का सेवन करें।
डॉ. अशोक कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल
-----
प्रदीप कुमार यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed