फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8.36 lac people increase in 10 years in agra

10 साल में 8.36 लाख बढ़ गई आगरा की आबादी

Tue, 10 Aug 2021 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
8.36 lac people increase in 10 years in agra
आगरा। दस साल में आगरा की आबादी 8.36 लाख बढ़ गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने जिले की जनसंख्या के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के आधार पर ही 2022 चुनाव के लिए नौ विधान सभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियां बन रही हैं। 2011 में जिले की आबादी 44.18 लाख थी, जो अब 2021 में 52.54 लाख अनुमानित है। जिनमें पुरुषों की आबादी 28.06 लाख और महिलाओं की जनसंख्या 24.47 लाख है।
विज्ञापन

नौ विधान सभा क्षेत्रों में आगरा ग्रामीण में सबसे अधिक 6.45 लाख आबादी है। एत्मादपुर और आगरा दक्षिण क्षेत्र में भी जनसंख्या छह लाख से अधिक है। कोरोना संक्रमण के कारण जनवरी 2020 से जनगणना अधर में लटकी है। एडीएम वित्त एवं नोडल प्रभारी जनगणना योगेंद्र कुमार ने बताया कि आयोग के मुताबिक 2021 में 52.54 लाख आबादी का अनुमान है। यह आंकड़ा आयोग ने ही उपलब्ध कराया है। जिसके आधार पर मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा वास्तविक जनगणना दो चरणों में होगी। जनगणना में करीब 12 से 18 महीने का समय लगेगा। मार्च 2022 तक जनगणना के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक हो सकेंगे।
विज्ञापन

बढ़ सकती है आबादी
एडीएम वित्त योगेंद्र कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने सर्वे के आधार पर 2021 में अनुमानित जनसंख्या के आंकड़े जारी किए हैं। मार्च 2022 तक वास्तविक जनगणना के दोनों चरण पूर्ण होने के बाद आबादी और बढ़ सकती है। साथ ही इस बार जातिगत जनगणना की मांग भी जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज प्रशिक्षण देंगे महानिदेशक
उत्तर प्रदेश जनगणना महानिदेशक अभिषेक जैन मंगलवार को सर्किट हाउस में 2021 जनगणना के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण देंगे। जिसमें जिलाधिकारी नगरायुक्त, एडीएम वित्त, सीएमओ, डीपीआरओ व तहसीलदार शामिल होंगे। मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी अभिषेक जैन 2002 बैच के पंजाब कैडर के आईएएस अधिकारी हैं।

नए पैटर्न पर होगी जनगणना
2021 की जनगणना नए पैटर्न पर होगी। पहली बार मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके अलावा व्यक्तिगत रूप से भी 690 ग्राम पंचायत व नगर निगम के 100 वार्डों में गणना रजिस्टर बनाए जाएंगे। पिछले साल जनवरी में एक प्रशिक्षण हो चुका है। इस बार जनगणना के लिए ग्रामवार रजिस्टर बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed