{"_id":"63793bd8c5134975505afd2e","slug":"74904-voters-disappeared-from-the-lists-in-5-years-agra-news-agr554090084","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: नगर निकायों की सूचियों से पांच साल में गायब हो गए 74904 मतदाता, सर्वाधिक निगम के वार्डों से कटे नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: नगर निकायों की सूचियों से पांच साल में गायब हो गए 74904 मतदाता, सर्वाधिक निगम के वार्डों से कटे नाम
Sun, 20 Nov 2022 12:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 12:17 PM IST
सार
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य पूरा हो गया है। 13 निकायों में 5 साल में 74,904 मतदाता सूचियों से बाहर हुए हैं।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पांच साल में आगरा जिले की 13 नगर निकायों की सूचियों से 74,904 मतदाता गायब हो गए। सबसे ज्यादा 57,521 मतदाता नगर निगम के 100 वार्डों से हटे हैं। सबसे कम 61 मतदाताओं के नाम स्वामीबाग नगर पंचायत में काटे गए हैं। नगर निगम के अलावा 5 नगर पालिका एवं 7 नगर पंचायतों में कुल 1,91,445 मतदाता बढ़ गए हैं। सभी निकायों में जहां 2017 में 14,55,253 मतदाता थे, वहीं अब 2022 में इनकी संख्या 16,46,698 हो गई है।
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य पूरा हो गया है। 13 निकायों में 5 साल में 74,904 मतदाता सूचियों से बाहर हुए हैं। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं की मृत्यु का अनुमान है। 2020 और फिर 2021 में कोरोना की जबदस्त लहर थी।
हालांकि प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 467 लोगों की कोरोना से मृत्यु मानी गई। हालांकि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार 3000 से अधिक मौतें हुई हैं। घर-घर जाकर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने सत्यापन किया। तब 74,904 मतदाता नहीं मिले। इनके नाम सूची से काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मतदाताओं का पुनरीक्षण कार्य पूरा हो गया है। 13 निकायों में 5 साल में 74,904 मतदाता सूचियों से बाहर हुए हैं। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदाताओं की मृत्यु का अनुमान है। 2020 और फिर 2021 में कोरोना की जबदस्त लहर थी।
विज्ञापन
हालांकि प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 467 लोगों की कोरोना से मृत्यु मानी गई। हालांकि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के आंकड़ों के अनुसार 3000 से अधिक मौतें हुई हैं। घर-घर जाकर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने सत्यापन किया। तब 74,904 मतदाता नहीं मिले। इनके नाम सूची से काटे गए हैं।
विज्ञापन
अछनेरा में 1410 मतदाताओं के डबल नाम
अछनेरा नगर पालिका में मतदाता सूचियों के सत्यापन के दौरान 1410 मतदाताओं के नाम दो-दो बार दर्ज मिले। यहां कुल 1597 मतदाताओं के नाम सूची से काटे गए हैं। 255 मतदाताओं ने अपने नाम, पते व अन्य विवरण में संशोधन कराया है। अछनेरा ब्लॉक की आबादी 28,321 आंकी गई है। जनसंख्या के अनुपात में यहां 72.56% मतदाता हैं।मतदाता बनने का मौका, विशेष शिविर आज
उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। 8 दिसंबर तक अभियान चलेगा। रविवार को सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविर लगेंगे। जिनमें 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की उम्र पूर्ण करने वाले मतदाता अपना नाम सूची में जुड़वाने के लिए फॉर्म भर सकेंगे।| नगर निकाय | विलोपित | वृद्धि | 2017 में मतदाता | 2022 में मतदाता |
| आगरा नगर निगम | 57521 | 152974 | 1267781 | 1443826 |
| एत्मादपुर नगर पालिका | 1288 | 3381 | 18561 | 21942 |
| बाह नगर पालिका | 1477 | 96 | 14239 | 14335 |
| शमसाबाद नगर पालिका | 4920 | 2740 | 23757 | 26674 |
| फतेहपुर सीकरी नगर पालिका | 2587 | 2333 | 26674 | 29007 |
| अछनेरा नगर पालिका | 1597 | 1299 | 19252 | 20551 |
| किरावली नगर पंचायत | 2483 | 1507 | 19005 | 20512 |
| खेरागढ़ नगर पंचायत | 1310 | 737 | 17393 | 18130 |
| जगनेर नगर पंचायत | 1354 | 1468 | 9499 | 10967 |
| फतेहाबाद नगर पंचायत | 1879 | 979 | 20157 | 21136 |
| पिनाहट नगर पंचायत | 1052 | 540 | 14934 | 15474 |
| दयालबाग नगर पंचायत | 261 | 191 | 2416 | 2607 |
| स्वामीबाग नगर पंचायत | 61 | 129 | 1585 | 1714 |