फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   74 thousand in private lab report, 27 thousand platelets in government

निजी लैब की रिपोर्ट में 74 हजार, सरकारी में 27 हजार प्लेटलेट्स

Sun, 23 Oct 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
74 thousand in private lab report, 27 thousand platelets in government
मैनपुरी।
विज्ञापन

जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में जांच के नाम पर भी लापरवाही बरती जा रही है। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की एक ही दिन की सरकारी अस्पताल की जांच रिपोर्ट और प्राइवेट लैब की जांच रिपोर्ट में भारी अंतर आ रहा है। प्राइवेट लैब की जांच रिपोर्ट जहां भर्ती युवक की प्लेटलेट्स 74 हजार बता रहा है वहीं सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट में प्लेटलेट्स मात्र 27 हजार बताई गई हैं। परिजन मरीज की अलग-अलग रिपोर्ट को लेकर चिंतित हैं। उन्हें जिला अस्पताल की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं हो रहा है।
दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी श्रीकृष्ण सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार पिछले तीन दिन से जिला अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल में 22 अक्तूबर को सुमित के खून की जांच कराई गई। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की रिपोर्ट में सुमित कुमार की प्लेटलेट्स 27 हजार दर्शाई गई हैं और टीएलसी 6800 दर्शाई गई है जबकि 22 अक्तूबर को ही सुमित ने कचहरी रोड स्थित पुनीता पैथोलॉजी से जांच कराई जिसमें सुमित की प्लेटलेट्स 74 हजार और टीएलसी 6000 दर्शाई गई है।
विज्ञापन

दो अलग-अलग रिपोर्ट जहां जिले में जांच पर सवाल खड़ा कर रही हैं वहीं अलग-अलग रिपोर्ट से परिजन भी हैरान हैं। डॉक्टरों की राय मानें तो 30 हजार से कम प्लेटलेट्स होने पर मरीज के शरीर से ब्लीडिंग होने लगती है। ऐसे में जिला अस्पताल की रिपोर्र्ट पर कैसे भरोसा किया जाए। वहीं यह भी सवाल है कि जिला अस्पताल की रिपोर्ट में जिस युवक की प्लेटलेट्स 27 हजार बताई गई हैं प्राइवेट पैथोलॉजी में 74 कैसे बढ़ गई हैं। आखिर एक की रिपोर्ट तो गलत है ही। सुमित के पिता श्रीकृष्ण का कहना था कि जिले की जांचों पर कैसे भरोसा किया जाए। एक ही दिन की दो अलग-अलग जांचों ने उन्हें परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अलग-अलग जांच रिपोर्ट में भिन्नता चिंता की बात है। मामले की जानकारी नहीं है पता लगाकर जांच कराई जाएगी। इस प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए। - डॉ. पीपी सिंह सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed