{"_id":"5cb36ed9bdec221447634023","slug":"71555263193-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। लोकसभा चुनाव में मतदान कार्मिक की जिम्मेदारी निभाने से बच रहे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। प्रशिक्षण से नदारद रहे कार्मिकों की सूची डीएम ने तलब की है। साथ ही अलीगंज क्षेत्र का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि जिले में नदारद रहने वाले कर्मचारियों की संख्या कम है, लेकिन कार्रवाई को लेकर मंथन चल रहा है।
जिले में अब तक जलेसर, मारहरा, एटा विस क्षेत्र के लिए दो-दो प्रशिक्षण हो चुके हैं। जबकि अलीगंज विस क्षेत्र के लिए द्वितीय प्रशिक्षण भी 19 अप्रैल से शुरू होना है। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। वहीं पहले प्रशिक्षणों में नदारद रहे कर्मचारियों की सूची डीएम ने तलब की है। माना जा रहा है कि ड्यूटी से गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। मतदान निपटने के बाद ऐसे कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने बताया कि जिले में प्रशिक्षण से कम ही कर्मचारी गैरहाजिर रहे हैं। सभी की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जा रही है। गैरहाजिर रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।