फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वीर जवानों का बलिदान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान

वीर जवानों का बलिदान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान

Mon, 18 Feb 2019 11:10 PM IST
faeem faeem faeem faeem
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
वीर जवानों का बलिदान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान
वीर जवानों का बलिदान, नहीं भूलेगा हिंदुस्तान - फोटो : अमर उजाला
एटा। पुलवामा आतंकी हमले को लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वीर सैनिकों की शहादत को लेकर गर्व के साथ कायरना हरकत करने वाले आतंकियों के खिलाफ आक्रोश है। जिले में हमले को लेकर सोमवार को लोगों में आक्रोश नजर आया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। साथ ही शहीद सैनिकों की शहादत को नमन किया गया।
विज्ञापन

युवाओं ने दी श्रद्धांजलि
नगर में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर युवाओं ने माया पैलेस चौराहे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। साथ ही शहीद पार्क में शहीदों की आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर विशाल क्षत्रिय, पीयूष गुप्ता, जेके चक्रवर्ती, सचिन धाकरे, प्रशांत गुप्ता, तिलकराज बघेल, कृष्णम, जीतू राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोचिंग संस्थान में भी झुकाए गए सिर
शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित गाइडेंस करियर पाइंट में विद्यार्थियों ने शहीदों की शहादत को नमन किया। इस मौके पर डायरेक्टर अवधेश यादव ने घटना की कड़ी निंदा की। इस मौके पर प्रदीप यादव, अशोक यादव, पंकज यादव, पुष्पेंद्र यादव, अंजली यादव, पिंकी, सोनल, मनोज, मंजू, उमा, वंदना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन जागरूक समिति ने की शोक सभा
राष्ट्रीय जन जागरूक समिति द्वारा प्रेमनगर में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विजितेंद्र गुप्त, कन्हैया लाल शर्मा, गिरीश चंद्र पांडेय, उदयराज सोलंकी, संजीव कुमार, मानवेंद्र, विनोद गुप्त मौजूद रहे।
धुमरी पब्लिक स्कूल में दी गई श्रद्धांजलि
धुमरी स्थित धुमरी पब्लिक स्कूल में शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शहीदों को नमन किया। इस मौके पर प्रबंधक जितेंद्र गुप्ता, वीके बघेल, प्रमोद यादव, संजीव सिंह मौजूद रहे।
मलावन में निकाला गया कैंडल मार्च
शहीदों की शहादत को नमन करने के लिए कस्बा मलावन में लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर आतंकियों की कायरना हरकत की कड़ी निंदा की गई। इस मौके पर शेर सिंह, अजीत सिंह, मान सिंह, अशोक यादव, भूमि प्रकाश, सोवेंद्र, नरेंद्र सिंह, प्रदीप चौहान मौजूद रहे।
देश का किसान जवानों के साथ: अखिल संघर्षी
समग्र विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क एटा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि सेना के शहीदों के साथ देश का किसान पूरी सामथ्र्य से खड़ा है। इस मौके पर सुरेंद्र शास्त्री, अरविंद शाक्य, डा. राजपाल वर्मा, अशोक कुमार मौजूद रहे।

अलीगंज में दी गई श्रद्धांजलि
अलीगंज। क्षेत्र के गांव अगौनापुर, हत्सारी, बिल्सड़ पुवायां, खैरपुरा, विजैदेपुर में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिये कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं नगर में महिलाओं ने भी कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर राहुल शाक्य, पुष्पेंद्र शाक्य, अंशुल शाक्य, रेखा रानी, निर्दुला, सरोज कुमारी, आशा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed