फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   राज्य स्तरीय तीरंदाजी में मथुरा के सूरज को मिला सोना-कांस्य

राज्य स्तरीय तीरंदाजी में मथुरा के सूरज को मिला सोना-कांस्य

Wed, 30 Jan 2019 10:22 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय तीरंदाजी में मथुरा के सूरज को मिला सोना-कांस्य
डैमो
मथुरा। झारखंड के अर्जुन स्टेडियम खरसावन में 27 से 29 जनवरी तक आयोजित हुई 13वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में मथुरा के तीरंदाजी खिलाड़ी सूरज सिंह ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक पर कब्जा किया है। सूरज फिलहाल जमशेदपुर के टाटा स्टेडियम में ट्रेनिंग लेने के साथ-साथ महाराजा सूरज मल ब्रज यूनिवर्सिटी से बीए फाइनल की परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन


अड़ींग के गांव बोरपा निवासी ऊधम सिंह-वीरमती के पुत्र सूरज सिंह ने 60 मीटर रिकर्व सब जूनियर बालक वर्ग में अभय सिंह व श्रेय भारद्वाज के साथ मिलकर अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं 60 मीटर के एकल मुकाबले में भी वह कांस्य पदक हासिल करने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


बता दें कि सूरज की बड़ी बहन प्राची सिंह व छोटा भाई गुमान सिंह भी तीरंदाजी के बेहतरीन खिलाड़ी है। प्राची का परिवार फिलहाल भरतपुर में रहता है जबकि पिता खेती का कार्य करते हैं। प्राची फिलहाल राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है, स्पोर्ट्स कोटे से ही उनकी यह नियुक्ति हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed