{"_id":"5bc38519bdec2269a369a048","slug":"71539540249-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी लाइन के चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी लाइन के चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। नसीरपुर के गांव नगला टीकाराम निवासी 25 वर्षीय युवक शनिवार शाम खेत में चारा लेने गया था। रास्ते में पहले से टूटे पड़े एलटी लाइन के तार की चपेट में आने और करंट लगने से मौत के काल में समां गया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नगला टीकाराम निवासी धर्म सिंह का इकलौता जितेंद्र शनिवार सायं पांच बजे के करीब खेत से चारा लेने गया था। रास्ते में पहले से टूटे पड़े एलटी लाइन के तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण एकत्र हुए और उपचार के लिए शिकोहाबाद प्राइवेट अस्पताल में लाए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जितेंद्र के विपिन और कुमारी सिया दो बच्चे हैं। जितेंद्र की पत्नी की मौत पांच साल पूर्व हो चुकी है। जितेंद्र की मौत से दोनों बच्चों के सिर से मां-बाप का साया उठा गया है। ग्रामीणों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत के बाद बच्चों की जिम्मेदारी पिता धर्म सिंह के कंधों पर आ गई है।