{"_id":"5ba52440867a55239a7925a7","slug":"71537549376-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहावर(कासगंज)। थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम से लापता युवती का शव शुक्रवार सुबह खेत में पड़ा मिला। युवती के गले पर निशान और फटे कपड़ों को को देखते हुए दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किये जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती गुरुवार की शाम पशुओं के लिए चारा लाने की बात कह कर घर से निकली थी। इसके बाद काफी देर तक वह नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चला सका। परिजन रात में तरह तरह के कयास लगाते रहे। इधर शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण खेत पर गए तो युवती का शव वहां पड़ा हुआ था।
ग्रामीणों ने उसे पहचान कर तत्काल सूचना परिजनों और पुलिस को दी। परिजनों के मौके पर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब शव को देखा तो उसके गले में निशान थे, कपड़े फटे हुए थे। घटना स्थल और शव की स्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने भी मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। देर शाम तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। इसके चलते रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
फारेंसिक टीम ने लिए नमूने
कासगंज। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला के निर्देश पर फारेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर नमूने लिए। घटनास्थल की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी भी कराई गई। हत्या की जानकारी पर घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए थे। पोस्टमार्टम हाउस में भी ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।
- युवती की हत्या गला दबाकर की गई जाना प्रतीत हो रहा है। इस घटना के खुलासे के लिए सहावर पुलिस को निर्देश दिए हैं। युवती के हत्यारों तक पुलिस जल्द पहुंचेगी। दुष्कर्म की स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। प्रारंभिक तौर पर ऐसा नजर नहीं आता।
- अशोक कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक