फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ब्रज फेस्ट में दिखे लोक संस्कृति के आकर्षक रूप

ब्रज फेस्ट में दिखे लोक संस्कृति के आकर्षक रूप

Sun, 09 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
ब्रज फेस्ट में दिखे लोक संस्कृति के आकर्षक रूप

विज्ञापन
ताजनगरी में रविवार को ब्रज संस्कृति की रंगत बिखरी। ब्रज फेस्ट में लोक संस्कृति के विभिन्न रूप दिखे। रुद्रा संस्था की ओर से सेंट एंड्रूज में आयोजित ब्रज फेस्ट का शुभारंभ समाजसेवी प्रीति उपाध्याय, सेंट एंड्रूज ग्रुप के निदेशक डॉ. गिरधर शर्मा, दक्षिणांचल निगम के चीफ इंजीनियर राजीव जैन, सोनिया जैन, शैलेंद्र जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

मेरे सपनों की स्मार्ट सिटी कैसी हो विषय पर आयोजित की गई ड्राइंग प्रतियोगिता में कंगना अग्रवाल ने पहला, वेदांती गुप्ता ने दूसरा और सुहानी अग्रवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ब्रज लोक संस्कृति थीम पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अविरल अग्रवाल ने पहला, वेदांश ने दूसरा और अनन्या गोयल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में रिद्धिमा गुप्ता प्रथम, सौम्या द्वितीय और महक सालेरा तीसरे स्थान पर रहीं। ब्रज क्वीन कॉन्टेस्ट में आस्था भदौरिया को पहला, प्राची को दूसरा और निशा तलवानी को तीसरा स्थान मिला। कवयित्री सम्मेलन में स्नेहा, सुनीता चौधरी, डॉ. पीयूष शर्मा, प्रदीप शर्मा, दीक्षा गुप्ता, नीतू चौधरी, भावना दीपक मेहरा, राजकुमारी उपाध्याय, कांची ने काव्य पाठ कर समा बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान शैलेंद्र कुमार शर्मा, प्रभजोत कौर, अमित कथूरिया, कुंवर अनुराग, मीतेन रघुवंशी, सुखमनी अग्रवाल, कपिल सिंह, सोनू शर्मा, मनीष अरोड़ा, डॉ. मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed