{"_id":"5b688b794f1c1b07788b7f6a","slug":"71533578105-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों की आवाज को दवाना चाहती है मोदी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों की आवाज को दवाना चाहती है मोदी सरकार
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कांग्रेस की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। जिसमें मोदी सरकार पर पत्रकारों की आवाज दबाने का आरोप लगाया गया। कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रकट किया।
शहर कमेटी अध्यक्ष तरुण शर्मा ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लेकिन सरकार लोकतंत्र की हत्या करने में लगी है। पत्रकार जनता की आवाज को उठाने का कार्य करते हैं, लेकिन मोदी सरकार में पत्रकारों को गुनाहगारों के तौर पर मुजरिम करार दिया जा रहा है। सरकार के पास ऐसी कोई उपलब्धि नहीं है, जिससे वह जनता को जवाब दे सके। सरकार से सवाल पूछना गुनाह हो गया है। पत्रकार जब सरकार से उनके शासन का हिसाब मांगते हैं तो उनको नौकरी से हाथ धोना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में न्यायाधीश तक की हत्याएं हो रही है। किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। व्यापारी घुटन महसूस कर रहा है। जबकि विजय माल्या, नीरव मोदी देश को लूटकर विदेश भाग जाते हैं। ये मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलधियां हैं। भारतीय इतिहास में मोदी सरकार का अब तक का कार्यकाल काला अध्याय है। इस दौरान सुशील शर्मा, भूपेंद्र यादव, राजीव यादव, राजेंद्र कश्यप, अंकित शर्मा, फिरोज फरीदी, बबलू फारुखी, बंटी यादव, चमन टेलर आदि मौजूद रहे।