{"_id":"5b5379ec4f1c1b466d8b6273","slug":"71532197356-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से देहात तक बिजली रही गुल, सुबह पानी के लिए लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से देहात तक बिजली रही गुल, सुबह पानी के लिए लोग हुए परेशान
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शहर से लेकर देहात तक पूरी रात बिजली गायब रही। बिजली गुल होने से पूरी रात लोग परेशान रहे। शनिवार की सुबह ही नियमित रूप से बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार की शाम से ही आसमान में बादल छाने के बाद रात 10 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के चलते एहतियात के तौर पर बिजली विभाग ने शहर से लेकर देहात तक की बिजली आपूर्ति बंद कर दी। रात 11.30 बजे शहर में बारिश तो थम गई, लेकिन बिजली चालू नहीं हो सकी।
डेढ़ घंटे की बारिश ने बिजली विभाग का फ्यूज ही उड़ा दिया। शहर में बिजली नहीं होने से पूरी रात लोग परेशान रहे। लोग बिजली आने के संबंध में जानकारी करने के लिए फोन करते रहे, लेकिन उनके फोन ही रिसीव नहीं हुए। लोगों का कहना है अधिकारियों अथवा कर्मचारियों को फोन पर बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी देनी ही चाहिए। रात भर बिजली नहीं होने से शनिवार की सुबह शहर के कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया। नगर पालिका की टंकी का पानी नहीं मिलने से लोग हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर हुए। शनिवार की सुबह सात बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी।